किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के लम्बा बस्ती चकला आदिवासी टोला के पास कृषि विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 80 बोरा डीएपी खाद लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। प्रत्येक बोरे में 50 किलोग्राम डीएपी खाद थी। बरामद खाद की कुल मात्रा 4000 किलोग्राम बताई गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना का विवरण कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार की ओर से किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर 31 अगस्त को पूर्वाह्न लम्बा बस्ती चकला आदिवासी टोला के पास निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान चकला-महिनगांव रोड की ओर से काले रंग के तिरपाल से ढका एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। टीम ने व...