Kishanganj News: बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन
किशनगंज, जुलाई 7 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था से गुस्साए फुलबरिया बाजार के स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच पिछले 24 घंटे से लगातार बत्ती गुल रहने से नाराज लोगों ने सोमवार को सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अमूमन बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है। रही-सही कसर पिछले 24 घंटों के पूर्ण ब्लैकआउट ने पूरी कर दी। इस तपती गर्मी में टेढ़ागाछ, फुलबरिया, फतेहपुर और शीशागाछी आदि इलाकों में उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने टेढ़ागाछ-फुलबरिया मुख्य सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन, विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.