किशनगंज, जुलाई 16 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी चौक सोनापुर-सड़क पर बुधवार की देर रात हादसे में तैयबपुर निवासी भगवान शर्मा का पुत्र रोहित शर्मा उर्फ बंटी (35) की दर्दनाक मौत इलाज के दौरान हो गया। रोहित शर्मा की अचानक हुईं मौत से जहां परिजनो में कोहराम मचा है,वही हंसमुख एवं मृदुभाषी युवक की मौत को लेकर तैयबपुर में मातम पसर रहा है। दरअसल यह सड़क हादसा बुधवार को देवीचौक तैयबपुर,सोनापुर पीडब्ल्यूडी पथ स्थित पीड़पोखर गांव के समीप उस समय हुई जब युवक रोहित शर्मा अपनी बाइक से सोनापुर से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई,जिससे रोहित शर्मा वहीं घायल होकर गिर गये। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिजली पोल से टकराया बाइक, युवक की मौत बताया जाता है कि सड़क सुन...