किशनगंज, जुलाई 23 -- Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। बुधवार की दोपहर बहादुरगंज टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे ट्रक पर मकई लोड करने के दौरान ग्यारह हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। मृत ट्रक चालक की पहचान भातगांव गलगलिया निवासी आलम अंसारी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार एनएच फोरलेन सड़क किनारे बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक ट्रक पर मकई लोड करने के दौरान ट्रक के ऊपर मौजूद चालक ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार हाई वोल्टेज तार के चपेट मे आ गया। हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से चालक मौके पर है दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत ट्रक चालक के शव को ट्रक के ऊपर से उतारकर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जु...