Kishanganj News: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डांडिया की धूम
किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। किशनगंज शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत की। उनकी लयबद्ध प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा विद्यालय परिसर भक्ति, संगीत और उल्लास से सराबोर हो उठा। विद्यालय के डायरेक्टर त्रिलोकचंद जैन व ट्रस्टी-सह-ट्रेजरर राजकरण दफ्तरी ने अपने शुभकामना संदेश में नवरात्रि की बधाई देते हुए भारतीय संस्कृति एवं समृद्ध परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, आपसी सद्भाव और एकता की भावना विकसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.