किशनगंज, अगस्त 9 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। माहेश्वरी महिला मंडल किशनगंज द्वारा सावन के पावन माह में रविवार को बाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। बाल कावड़ यात्रा मैं छोटे-छोटे बच्चों ने भगवा वस्त्र धारण किया और हाथों में कांवर लेकर चल रहे थे। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे से माहौल भक्ति में हो रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाल कावड़ यात्रा आयोजन से माहौल बना भक्तिमययात्रा का आयोजन मोका था रविवार की सुबह 7:30 बजे का, यह यात्रा मनोरंजन क्लब शिव मंदिर से शुरू होकर थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर तक निकाली गयी। जिसमें 4 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चो ने गंगा जल की कावड़ उठा कर धर्मशाला शिव मंदि पहुंचकर शिव मंदिर में जलार्पण किया। बच्चो में एक अलग सा उत्साह दिखाई दिया। सुबह 7.30 बजे सब बड़े जोश के साथ बम भोले का नाम लेते हुए बढ़त...