Kishanganj News: बालुबाड़ी काली मंदिर जाने वाली सरकारी सड़क हुई अतिक्रमण मुक्त
किशनगंज, अक्टूबर 17 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण कर बालुबाड़ी काली मंदिर जाने वाली सड़क को अवरुद्ध करने के मामले में आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की। पोठिया प्रखंड के फाला पंचायत स्थित बालुबाड़ी काली मंदिर जाने वाले सरकारी रास्ते पर कच्चे बांस और फूस का घर बनाकर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज और पोठिया थानाध्यक्ष संजय पांडे की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक दल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। ग्रामीणों ने बिहार सरकार की खास जमीन पर स्थित सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए 100 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.