किशनगंज, जुलाई 9 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। निज संवाददाता पंचायत राज विभाग से जुड़े कर्मी सहित अन्य सरकारी दफ्तर से जुड़े कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने की पहल किया गया है। जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर जिला पदाधिकारी किशनगंज द्वारा विगत आठ जुलाई 2026 को जारी पत्र के आलोक में पंचायत स्तरीय कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को पंचायत राज पदाधिकारी बहादुरगंज द्वारा पत्र जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर जिला पदाधिकारी किशनगंज द्वारा पारित आदेश पत्र में छह दिवसीय कार्य सप्ताह की समय सारिणी नवंबर से फरवरी माह तक सुबह 10.30 बजे से लेकर 05 बजे एवं अन्य शेष माह में सुबह 10 बजे से लेकर 05 बजे निर्धारित किया गया है साथ ही साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्...