Kishanganj News: बाभनगावां गांव में सड़क बदहाल, आवगमन में परेशानी
किशनगंज, अक्टूबर 18 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनिया पंचायत अंतर्गत बाभनगावां वार्ड संख्या 7 जाने वाली कच्ची सड़क वर्षों से बदहाल है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि ग्रामीणों को अपनी सुविधा के लिए बांस की चचरी पुल बनाकर किसी तरह आवागमन का रास्ता तैयार करना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की बदहाली के कारण रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में भी कठिनाइयां होती हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी परेशानीपूर्ण हो जाती है। सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.