किशनगंज, अगस्त 4 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर किशनगंज में भी पार्टी ने जश्न मनाया। किशनगंज शहर के लोहारपट्टी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जन सुराज के जिलाध्यक्ष इसहाक आलम के नेतृत्व में जीत की खुशी में मिठाई बंटी गयी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और इस जीत को एतिहासिक करार दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इसहाक आलम ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मिनहाज सरवर, नौशाद आलम आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बांकीपुर से पीके की जीत जनता की है जीत यह भी पढ़ें- Sasaram News: प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की जीत पर समर्थकों ने बांटी मिठाई

हिंद...