Kishanganj News: बहादुरगंज में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन को नगर बोर्ड और स्थायी समिति से मंजूरी
किशनगंज, जुलाई 19 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत बहादुरगंज के मुख्य चौक चौराहों और हाट -बाजार से जुड़े भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार विगत दिनों आयोजित मासिक बोर्ड की बैठक एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मुख्य चौक चौराहों पर 360 डिग्री आटोमेटिक गतिशील सीसीटीवी कैमरा लगाने और वार्ड से जुड़े मुख्य स्थानों पर सिंगल मोड सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। सशक्त स्थायी समिति सदस्य बंटी सिन्हा के अनुसार झांसी रानी चौक, अस्पताल चौक, दारुल उलूम चौक,एल आरपी चौक, कालेज चौक सहित लगभग एक दर्जन प्रमुख स्थानों पर 360 डिग्री आटोमेटिक गतिशील सीसीटीवी कैमरा एवं हाट -बाजार सहित विभिन्न वार्डों के प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर सिंगल मोड सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.