Kishanganj News: बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने की पिटाई
किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। कानून को हाथ में लिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पूरा मामला जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगी चौक, फाराबाड़ी के समीप की है। जहां गुरुवार शाम बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों के साथ भीड़ द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाना लाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों से धक्का मुक्की की। इस दौरान एक महिला सिपाही भी घायल हो गई है। पीड़ित फुलवड़िया वार्ड संख्या तीन निवासी मो. दिलदार आलम (22) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दोस्त फुलबाड़ी वार्ड संख्या छह निवासी मो. मुबारक आलम (20) के साथ अपाची मोटरसाइकिल से मटियारी गया था। लौटने के दौरान रंगी चौक के पास कुछ लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.