किशनगंज, सितम्बर 8 -- Kishanganj News: पोठिया। बिहार सरकार जमीन की बंदोबस्ती की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में दो पक्षों की जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने अंचल कार्यालय पोठिया पहुंचे। लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। एक पक्ष के कि भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अंचल कार्यालय में एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया था। एक पक्ष के प्रतिनिधि मुकेश हेम्ब्रम का कहना है कि पोठिया अंचल अंतर्गत मौजा रसियाडांगी में बिहार सरकार गैर मजरूआ की भूमि में से उनके पूर्वज के जमाने से दखल-कब्जा रहा है। जिसमें अब दूसरे पक्ष के लोग दावा कर रहे है।बरहाल, दोनों पक्ष से 5-5 प्रतिनिधियों के साथ अंचल अधिकारी ने बैठक कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। ईधर अंचल कार्यालय में विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सर्...