Kishanganj News: फूलबड़िया बाजार की बदहाली, गड्ढे में पलटा ई रिक्शा, हादसा टला
किशनगंज, जुलाई 9 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर स्थित टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र का सबसे अधिक राजस्व देने वाला फूलबड़िया बाजार आज भी बदहाल है। बुधवार की रात लगभग 9 बजे इस जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पर एक और बड़ा हादसा होते-होते टला। बाजार के मुख्य मार्ग पर एक ई रिक्शा गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद वाहन और चालक को गड्ढे से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन इस हादसे ने प्रशासन की लापरवाही की पोल एक बार फिर खोल दी है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि फूलबड़िया बाजार की सड़क पर दुर्घटनाएं होना अब आम बात हो गई है। पिछले एक वर्ष से प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है, लेकिन धरातल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.