Kishanganj News: फुलबरिया बाजार में फंसा पिकअप वैन
किशनगंज, जुलाई 3 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड के सबसे बड़े मुख्य बाजार में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सामान से लदा एक पिकअप वैन बीच सड़क पर गहरे कीचड़ में धंस गया। गाड़ी के फंसते ही बाजार की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को जाम का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी एक दिन की समस्या नहीं है। बाजार में नाला निर्माण नहीं होने के कारण जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। हल्की बारिश होते ही पूरी सड़क तालाब और कीचड़ के दलदल में तब्दील हो जाती है। जर्जर सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था न होने से आए दिन यहां गाड़ियां फंस रही हैं। शाम का समय होने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी, जिससे जाम में दर्जनों गाड़ियां और पैदल यात्री फंसे रहे। मुख्य बाजार की सड़क पर जलजमाव होने से दुकानदारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.