Kishanganj News: फुलबरिया बाजार में जल निकासी के लिए अबतक नहीं हो सका उचित प्रबंध
किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। बारिश से टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार फुलबरिया बाजार में सड़क पर जलजमाव से स्थानीय दुकानदारों व आने-जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से बाजार की मुख्य सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है। सड़कों पर कई छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिस कारण बारिश का पानी उन गड्ढों में भर जाता है। बाजार की मुख्य सड़क का अतिक्रमण होने से बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है। इतने बड़े राजस्व उगाही केंद्र में जल निकासी के लिए उचित नाले का भी प्रबंध नहीं है। बाजार में हालाकि दो छोटे-छोटे नालों का निर्माण हुआ है। लेकिन एक नाले में कचरा जमा होने से जल निकासी अवरुद्ध हो गया है। कुछ महीने पहले बने नाले की लंबाई भी काफी कम है, जिसमें बाजार की सड़कों का पानी बहुत कम मात्रा पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.