किशनगंज, सितम्बर 5 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। बारिश से टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार फुलबरिया बाजार में सड़क पर जल जमाव से स्थानीय दुकानदारों एवं आने-जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से बाजार का मुख्य सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़कों पर कई छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं जिस कारण बारिश का पानी उन गड्ढों में भर जाता है।

बाजार की सड़कों की स्थिति बाजार की मुख्य सड़क का अतिक्रमण होने से बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है और तो और इतने बड़े राजस्व उगाही केंद्र में जल निकासी हेतु उचित नाले का भी प्रबंध नहीं है। बाजार में हालाकि दो छोटे-छोटे नालों का निर्माण हुआ है लेकिन एक नाला में कचरा जमा होने से जल निकासी अवरुद्ध हो गया है और कुछ महीने पहले बने नाले की लंबाई भी काफी कम है, जिसमें बाजार की सड़कों का प...