किशनगंज, सितम्बर 29 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलबरिया बाजार में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने की। इस दौरान विधायक ने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को आम लोगों की समस्याओं में सहयोग करने और उनके बीच सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया।

स्थानीय समस्याएँ फुलबरिया बाजार पहुंचे विधायक गोपाल अग्रवाल के समक्ष स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। लोगों ने विशेष रूप से फुलबरिया बाजार की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, नाला निर्माण तथा ओपन मार्केट के निर्माण की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का स...