किशनगंज, जुलाई 8 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के सरकारी प्रयासों के बीच किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी विद्यालय भवन निर्माण के 18 वर्ष बाद भी बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहा है। विद्यालय बांस की घनी झाड़ियों के बीच स्थित है तथा चारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। विद्यालय परिसर में जहरीले सांपों एवं अन्य विषैले जीव-जंतुओं के आने की आशंका बनी रहती है। जिससे अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी कर्मठता और लगन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद विद्यालय की अनेक समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। विद्यालय की भूमि पर ग्रा...