किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 30 स्थित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में गुरुवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने शहर में आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सद्भाव की एक बेहतरीन मिसाल पेश की। ​समारोह में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न पौराणिक किरदारों की जीवंत प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान छात्र-छात्राएं राधा, कृष्ण और सुदामा के स्वरूप में नजर आए। दिवाकर बर्मन ने कृष्ण, रुख्सार ने राधा, तो वहीं नाज़िया परवीन और नीतू कुमारी ने गोपी की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा बाबू मलिक सुदामा तथा आर्या दास व सोहिल बाबू ने सखा की भूमिका बखूबी निभाई।​कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Bhabua News: पाराडाइज के नन्हे-मुन्नों ने दर्शकों का मन मोह...