किशनगंज, अगस्त 23 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड प्रमुख उजाला प्रवीण ने जिलाधिकारी किशनगंज को पत्र लिखकर टेढ़ागाछ प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । दिशा की बैठक में शामिल होने के बाद लिखे गए इस पत्र में 5 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। जिनमें प्रखंड परिसर में आधार सेंटर बंद पड़ा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड के मटियारी पंचायत के वार्ड नंबर-11 और 8 के बीच अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। प्रखंड के चिल्हनिया पंचायत वार्ड नं-01 में हमेशा जलजमाव से खेत और आम लोगों के घर में पानी लगा रहता है। आम आदमी, स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी होती है। बरसात में बच्चे स्कूल नहीं आ पाते हैं। एक पुल की बहुत जरूरत है。 यह भी पढ़ें- Kishanganj News: स्वास्थ विभाग अपनी कार्यश...