Kishanganj News: प्रखंड अस्पतालों में बढ़ रही हृदय जांच की पहुंच
किशनगंज, सितम्बर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता हृदय की बीमारी हमेशा किसी बड़े संकेत के साथ सामने नहीं आती। कई बार सीने में हल्का दर्द, धड़कन का असामान्य रूप से तेज या धीमा होना, सांस फूलना अथवा चक्कर जैसी शिकायतें शरीर में चल रहे बदलाव का संकेत होती हैं। समय पर जांच हो तो ऐसे संकेतों को गंभीर स्थिति में पहुंचने से पहले पहचाना जा सकता है। इसी सोच के साथ किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने हृदय संबंधी जांच को प्रखंड स्तर तक सुलभ बनाने पर जोर दिया है। जिले के प्रखंड अस्पतालों में उपलब्ध ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) सुविधा के माध्यम से लोगों के हृदय की विद्युत गतिविधि और धड़कन की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में 10,193 ईसीजी जांच की जा चुकी हैं। वहीं सितंबर माह में ही अब तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.