Kishanganj News: पौआखाली-सीमलबाड़ी सड़क का पुनर्निर्माण बंद
किशनगंज, जुलाई 11 -- Kishanganj News: पौआखाली। एक संवाददाता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पौआखाली से सीमलबाड़ी करीब तीन किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से अधर में लटका हुआ है। निर्माण कार्य अचानक बंद होने के कारण इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर हो चुकी सड़क पर अब वाहनों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। रही-सही कसर मौजूदा मानसूनी बारिश ने पूरी कर दी है, जिससे पूरी सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस पक्की सड़क का निर्माण वर्ष 2015 में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया गया था। समय के साथ सड़क कई जगहों पर पूरी तरह टूट गई, जिसके बाद विभाग ने इसके कायाकल्प के लिए पुनर्निर्माण की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.