Kishanganj News: पौआखाली श्मशान घाट में सुविधाओं की कमी
किशनगंज, जुलाई 7 -- Kishanganj News: पौआखाली। एक संवाददाता एक तरफ जहां सरकार और जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायतों के चहुंमुखी विकास और सुंदरिकरण के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत पौआखाली का मुख्य हिंदू श्मशान घाट आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित मीरभिट्ठा पुल के समीप बूढ़ी कनकई नदी के पावन तट पर स्थित इस श्मशान घाट पर आज के आधुनिक दौर में भी शवदाह गृह (शेड) और विश्रामालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह संवेदनशील मुद्दा वर्षों से लटका हुआ है, जिससे स्थानीय हिंदू समाज में भारी आक्रोश है।
मौसम की मार और अपनों को खोने का दुगुना दर्द स्थानीय निवासियों का कहना है कि अपनों को खोने के गम के बीच यहां आने वाले लोगों को मौसम की भीषण मार भी झे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.