Kishanganj News: पौआखाली में दो दिवसीय गणेश पूजा शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह
किशनगंज, सितम्बर 15 -- Kishanganj News: पौआखाली, निज संवाददाता। पौआखाली नगर क्षेत्र में सोमवार से दो दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ हुआ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा शुरू होते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गणेश पूजा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पूजा स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई पूजा, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.