किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: पौआखाली। ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पौआखाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पीएसआई अरुण कुमार ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सौहार्द बनाए रखने की अपीलबैठक के मुख्य बिंदु बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस के रूट, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। पीएसआई अरुण कुमार ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित निय...