Kishanganj News: पोठिया से 28 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। पोठिया थाना की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोठिया थाना क्षेत्र के से 28 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी तौसीफ रजा पनासी का रहने वाला है। किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुप्त सूचना पर पोठिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के पास से 28 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और स्मैक तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क के तार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.