किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पर्व-त्योहार हो या धार्मिक अनुष्ठान, शादी-विवाह हो या परिवार में खुशियों का कोई अन्य अवसर, मिठाई के बिना हर आयोजन अधूरा माना जाता है। पूजा-पाठ में चढ़ावा चढ़ाने से लेकर मेहमानों के स्वागत और खुशियां बांटने तक मिठाइयों का विशेष महत्व है। लेकिन जब यही मिठाइयां खुले में धूल फांकती नजर आएं और उनकी गुणवत्ता व शुद्धता पर सवाल उठने लगें, तो लोगों की चिंता बढ़ना लाजिमी है। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में मिठाई की दुकानों की भरमार के बीच साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रखंड की 22 पंचायतों के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों में मिठाई की दुकानें संचालित हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा मानकों की निगरानी को लेकर लोगों में असंतोष है। ...