किशनगंज, जुलाई 28 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालियागंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने चोरी गए सभी सामान बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना क्षेत्र के कस्बा कालियागंज पंचायत स्थित कालियागंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने एक वर्ग कक्ष में लगे चार सीलिंग फैन, दो वॉल फैन तथा एक पानी की मोटर चोरी कर ली। सोमवार की सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तत्काल इसकी सूचना पोठिया थाना को ...