किशनगंज, नवम्बर 30 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत जनता हाट स्थित बोल्ला काली मंदिर में आदिवासी समुदायों का ऐतिहासिक बोल्ला काली पूजा अनुष्ठान एवं तीन दिवसीय मेला सोमवार सुबह हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न होगा। बीते 27 नवंबर, शुक्रवार से शुरू हुए इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में पोठिया प्रखंड, पड़ोसी ठाकुरगंज प्रखंड तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों आदिवासी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां बोल्ला काली की पूजा-अर्चना की। तीन दिवसीय मेले के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक लोक संस्कृति से सराबोर रहा। इस तीन दिवसीय मेला का सबसे बड़ी खासियत यह है कि, मेला में लगातार दिन रात समान रूप से भीड़ रहती है। जिसे लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाती है। इस...