किशनगंज, सितम्बर 1 -- Kishanganj News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वरीय नागरिक समिति पूर्णिया प्रमंडल की ओर से जनता चौक से कॉलेज चौक जाने वाली टूटी सड़क को लेकर महापौर को आवेदन देकर सड़क मरम्मत करने की मांग की गयी है। वरीय नागरिक समिति के अध्यक्ष केशव कुमार गिरि ने बताया कि कोर्ट स्टेशन के आसपास लंबे अरसे से सड़कें टूटी हुई हैं और बरसात में जलजमाव होता है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऑटो और मोटरसाइकिल उलट जाने की घटना सामने आई हैं। वरीय नागरिक समिति ने महापौर से मिलकर सड़क की मरम्मत के लिए आवेदन दिया है। गिरि ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ टोटो, स्कूल बस, पुलिस गश्ती दल और 112 नंबर की आपातकालीन गाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। हाल में बारिश के दौरान स...