किशनगंज, जुलाई 2 -- Kishanganj News: दिघलबैंक । एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के हरूवाडांग सिंघीमारी सड़क पर हाफिज टोला के पास सीमा सुरक्षा सड़क पर करीब दो माह पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक एप्रोच सड़क नहीं बनने से आसपास के हजारों लोगों की परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई है। मजबूरी में लोग अब भी अस्थायी डायवर्सन से आवाजाही कर रहे हैं, जो लगातार बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़मय हो गया है। ऐसे में पैदल चलना तो दूर, बाइक और अन्य छोटे वाहन लेकर गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद आवागमन बाधितसड़क बनाने की मांग गौरतलब है कि वर्ष 2017 की भीषण बाढ़ में हाफिज टोला का पुल बह गया था। इसके बाद वर्षों तक लोग नए पुल के निर्माण का इंतजार करते रहे। करीब एक दशक बा...