किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। शनिवार को एन एच 327 ई फोरलेन पर गुआबाड़ी पुल पार करने के दौरान एक कंटेनर को पिछे से अन्य मालवाहक वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मारने के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कंटेनर का अगला भाग और कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से कंटेनर चालक घायल होकर कैबिन में दब गया जिसे समय रहते कटिंग मशीन से कंटेनर कैबिन को काटकर चालक की जान बचाई गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक बचा घटनास्थल का वर्णन स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कंटेनर चालक की किस्मत अच्छी थी कि कंटेनर रैलिंग से टकराने के बाद पुल के निचे गुआबाड़ी धार में नहीं गिरा, जिसके कारण कंटेनर चालक की जान सुरक्षित बच पाई। जानकारी के अनुसार शनिवार को गुआबाड़ी पुल पर तेज रफ्तार अन्य माल...