किशनगंज, सितम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज,संवाददाता। नशे की लत से बचने के लिए एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना की पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है। इसके तहत नशे की लत से बचने व शराब के नशे से दूर रहने को लेकर जिले के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभातफेरी का आयोजन साथ ही प्रभातफेरी भी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भी पोठिया थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग कार्यकम आयोजित किया गया। जहां स्कूल के बच्चों के बीच वाद - विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नशे के दुष्प्रभावों एवं समाज पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।

संतोष कुमार का संदेश किशनगंज पुलि...