Kishanganj News: पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार
किशनगंज, सितम्बर 27 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। रविवार पोठिया थाना क्षेत्र के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत चनामना डोंगरा गांव में पोठिया पुलिस ने नाबलिग के अपहरण मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित शमशेर आलम (19) के घर इश्तेहार चिपकाया। सूचना के जरिये फरार आरोपित को न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया है। पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि बीते 20 अगस्त को नाबालिग किशोरी के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर कांड दर्ज कराया था। नामजद आरोपित शमशेर आलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय के निर्देश पर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी। यदि फरार आरोपित शीघ्र थाने में या न्यायालय के समक्ष पेश नहीं होते है तो आगे कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.