Kishanganj News: पीएचसी बेलवा का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण
किशनगंज, सितम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने बेलवा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी कमियों का तीन दिनों के अंदर निराकरण करते हुए, साक्ष्य सहित अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- पीएचसी बेलवा का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.