Kishanganj News: पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का इस्तेमाल
किशनगंज, अक्टूबर 2 -- Kishanganj News: कहरा, एक संवाददाता। प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं रुक रहा है। बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी दुकानों और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है। पॉलीथिन के कचरे से नालियां जाम होने की समस्या बढ़ रही है। वहीं, सड़क और खुले स्थानों पर फेंकी गई पॉलीथिन पशुओं के लिए भी खतरा बन रही है। खाद्य सामग्री के साथ पॉलीथिन खाने से गोवंशीय पशुओं के बीमार होने और उनकी मौत तक की घटनाएं सामने आती हैं। खेतों में पॉलीथिन के जमा होने से मिट्टी की जल सोखने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे उर्वरा शक्ति पर भी असर पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलीथिन जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने सिंगल यूज पॉली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.