Kishanganj News: पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
किशनगंज, अक्टूबर 12 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र,किशनगंज में किया गया। 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि सखियों की क्षमता का विकास करना तथा प्राकृतिक खेती की तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक पहुँचाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कृषि सखियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित कृषि सखियाँ किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.