किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। ठाकुरगंज अवर निबंधन कार्यालय में जिले की पहली पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर उठे सवालों पर अब कार्यालय ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की है। जमीन की जगह बदलकर निबंधन कराने, कृषि भूमि के स्थान पर चुरली बाजार की जमीन का निबंधन करने तथा बाजार मूल्य से कम राशि पर रजिस्ट्री किए जाने के आरोपों की दोबारा जांच की गई। अवर निबंधक अमित रंजन के अनुसार, स्थल और दस्तावेज की जांच में जमीन तथा उसकी चौहद्दी सही पाई गई। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। अवर निबंधक ने बताया कि 24 अगस्त को जिले की पहली पेपरलेस रजिस्ट्री के तहत नेजागच्छ थाना नंबर-13, खाता संख्या 237, खेसरा संख्या 1390 और दो डिसमिल भूमि का निबंधन हुआ था। दस्तावेज में जमीन की चौहद्दी उत्तर में रास्ता, दक्षिण में खरीदार, पूरब में निरिपेंद्र वि...