किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान का एसपी संतोष कुमार ने शनिवार को खुद सड़क पर उतरकर औचक निरीक्षण किया। एसपी संतोष कुमार ने किशनगंज शहर के व्यस्ततम पश्चिमपाली चौक एवं रामपुर चेक पोस्ट पहुंचकर जांच अभियान का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किए जाने के मामले में सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकीजांच अभियान की गतिविधियाँ इस दौरान एसपी श्री कुमार ने कई वाहनों की जांच अपने सामने कराई। जांच के दौरान वाहनों के वैध कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, और ट्रिपल राइडिंग सहित अन्...