Kishanganj News: पशु चिकित्सा शिविर में 210 पशुओं का इलाज
किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा शुक्रवार को डेंगापार, सिंघिया कुलामनी, किशनगंज में 116 वां किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक डॉ. अनुज सिंह, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 67 पशुपालकों के 210 छोटे-बड़े पशुओं को बीमारियों के बचाव एवं रख-रखाव से संबंधित परामर्श एवं उचित उपचार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पशु चिकित्सा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.