Kishanganj News: पशु चिकित्सा शिविर में 194 पशुओं का निशुल्क किया गया इलाज
किशनगंज, जुलाई 25 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के सौजन्य से शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के इंद्रपुर गरी गांव में 110 वां किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मनीष कुमार आर्य, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया है। जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 37 पशुपालकों के 194 छोटे-बड़े पशुओं में कृमि की समस्या, प्रजनन की समस्या एवं पशुओं में दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.