किशनगंज, अगस्त 1 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के सौजन्य से शुक्रवार को इंद्रपुर गनी गांव, पोठिया प्रखण्ड में 111 वां किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार, प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 39 पशुपालकों के 163 छोटे-बड़े पशुओं में त्वचा संबंधी बीमारियां, कृमि की समस्या, प्रजनन की समस्या एवं पशुओं में दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की...