Kishanganj News: पशुचिकित्सा शिविर में 210 पशुओं का इलाज
किशनगंज, नवम्बर 21 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पशुपालकों के बीच वैज्ञानिक पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 20 नवंबर को 123 वी किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के धोबिनीयां गांव में किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. प्राचुर्या बिश्वाल, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस दौरान पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.