Kishanganj News: पलसा घाट पर पक्का पुल की मांग
किशनगंज, सितम्बर 5 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। कनकई नदी पर एक अदद पुल के अभाव में आजादी के वर्षों बाद भी विकास से कोसों दूर दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत के डाकूपाड़ा, पलसा, तालटोली, बलवाडांगी, मंदिरटोला गांव के लोगों की मांग है कि कनकई नदी पर पुल बने ताकि उनको आवागमन में सुविधा हो। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद सभी जगह विकास कार्य हो रहा है। बाबजूद आजतक पलसा घाट पर एक अदद पुल के अभाव में सिंघीमारी पंचायत के इन नदी पार के सीमावर्ती गांवों में विकास कहीं खो गया है। पुल के अभाव में सिंघीमारी पंचायत के कुल 4 वार्डों के डाकूपाड़ा,पलसा, तालटोला,बलवाडांगी, मंदिरटोला गांव के लोगों को बरसात के दिनों में जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता है। नदी में जब उफान होता है तो कई दिनों तक बिजली बाधित हो जाती है। नदी पार न तो अस्पताल है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.