किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: पोठिया। बारह रबीउल अव्वल के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पोठिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बैठक की अध्यक्षता की। शांति समिति की आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं व समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: निर्धारित मार्ग से निकालेंगे जुलूस, शांति-व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्टबैठक में प्रमुख अपील थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और सभी कार्यक्रम निर्धारित नियमों के अनुसार ही आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अफवाह फैलाने वाल...