Kishanganj News: पते के विवाद में डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट का आरोप
किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता पता न मिलने के विवाद में एक कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में डिलीवरी ब्वॉय समेत तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशनगंज शहर के खानकाह चौक निवासी एक युवक ने ऑनलाइन कंपनी से कुछ सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय सही पते पर नहीं पहुंच पा रहा था, जिसके बाद दोनों के बीच पते को लेकर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डिलीवरी ब्वॉय ने फोन करके अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। बहस के दौरान एक युवक ने ऑर्डर करने वाले के भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.