Kishanganj News: पता के विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाई प्राथमिकी
किशनगंज, अगस्त 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। घर का पता न मिलने के विवाद में एक कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट का आरोप लगाने के बाद दोनों पक्ष ने दूसरे पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस मामले में डिलीवरी ब्वॉय के बयान पर दो लोगों के खिलाफ शनिवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में डिलेवरी ब्वॉय ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पते के विवाद में डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.