किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। शनिवार को पटना प्रदेश कार्यालय से चल कर रथ के द्बारा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के निज ग्राम से मिट्टी कलश में शनिवार को किशनगंज शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बूढ़ी काली मंदिर प्रांगण में कलश को रखा गया। आगामी दिनों में जिले के सभी 17 मंडलों में इस पवित्र मिट्टी को कलश के द्वारा भेजी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह के नेतृत्व में नगर मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी द्बारा उक्त कलश पर पुष्प अर्पित कर कलश यात्रा ढोल बाजे के साथ निकाली गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : कलशयात्रा पर की गई पुष्पांजलि अर्पित इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद मंडल, संजय पासवान, राजीव चौहान, कमलेश शर्मा, राकेश गुप्ता, हरि किशोर ...