Kishanganj News: पगडंडीनुमा सड़क से विद्यालय जाने को विवश हैं स्कूली बच्चे
किशनगंज, जुलाई 11 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उतर टोला विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा का घोर अभाव है। जिस कारण दुर्गापुर प्रधानमंत्री मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उत्तर टोला विद्यालय तक जाने के लिए शिक्षक एवं बच्चों पगडंडी के सहारे जाना पड़ता है। जिससे आने जाने में शिक्षक और बच्चों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय भी बूढ़ी कनकई नदी से महज 25 से 30 मीटर की दूरी पर स्थित है। नदी का कटाव हर साल स्कूल की ओर बढ़ते जाता है। स्कूल तक जाने वाली सड़क भी नदी कटाव से प्रभावित है। इस समस्या से शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क नहीं होने से लोगों की परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.